Click here for Myspace Layouts

सितंबर 07, 2012

निकम्मा



गैर लें महफ़िल में बोसे (चुम्बन) जाम के 
हम रहे यूँ तिशना लब (प्यासे) पैगाम के,

खस्तगी (बर्बादी) का तुमसे क्या शिकवा कि ये
हथकंडे हैं चर्खे-ए-नीली फाम (नीले आसमान) के,

ख़त लिखेंगे गरचे मतलब कुछ न हो
हम तो आशिक हैं तुम्हारे नाम के

रात पी ज़मज़म (पाक पानी) और मय सुबहदम (सुबह)
धोये धब्बे जाम-ए-अहराम (हज के पाक कपड़े) के,

दिल को आँखों ने फँसाया क्या मगर
ये भी हलके (धागे) हैं तुम्हारे दाम (जाल) के,

शाह (बादशाह) के है गुस्ल-ए-सेहत की खबर
देखिये दिन कब फिरें हम्माम (गुस्लखाना) के,

इश्क ने 'ग़ालिब' निकम्मा कर दिया 
वरना हम भी आदमी थे काम के, 

14 टिप्‍पणियां:

  1. अभी तक तो इतना ही शेर जानते थे और दोहराते थे ..
    इश्क ने ग़ालिब निकम्मा कर दिया
    वरना हम भी आदमी थे कामके
    ....आज पहली बार मुकम्मल ग़ज़ल जानी ...आभार इमरान जी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेनामीसितंबर 07, 2012

      बहुत बहुत शुक्रिया सरस जी ।

      हटाएं
  2. यदि आज के लिहाज़ से देखें तो यह शे'र बहुत ही उम्दा है-
    शाह के है गुस्ल-ए-सेहत की खबर
    देखिये दिन कब फिरें हम्माम के
    बहुत खूब है ग़ालिब आज भी.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेनामीसितंबर 07, 2012

      शुक्रिया भूषण जी.....सही कहा आपने यूँ ही ग़ालिब को सदी का शायर नहीं कहा गया ।

      हटाएं
  3. puri gazal se avgat karwaane ke liye shukriya.... :)

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेनामीसितंबर 10, 2012

      बहुत बहुत शुक्रिया अवन्ती जी।

      हटाएं
  4. आपकी इस उत्‍कृष्‍ट प्रस्‍तुति के लिए आभार

    जवाब देंहटाएं
  5. ग़ालिब साहब की बहुत ही उम्दा बेहतरीन प्रस्तुति,,,,आभार इमरान जी,,,

    RECENT POST,तुम जो मुस्करा दो,

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेनामीसितंबर 10, 2012

      शुक्रिया धीरेन्द्र जी।

      हटाएं
  6. इसके तो बस अंतिम शे’र से वाकिफ़ थे। आज आपने पूरी ग़ज़ल पढ़वा दी। शुक्रिया।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेनामीसितंबर 10, 2012

      बहुत बहुत शुक्रिया मनोज जी।

      हटाएं
  7. खत लिखेंगे गरचे मतलब कुछ न हो
    हम तो आशिक हैं तुम्हारे नाम के

    बहुत खूब...ग़ालिब दा जवाब नहीं..

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेनामीसितंबर 10, 2012

      बहुत बहुत शुक्रिया अनीता जी।

      हटाएं

जो दे उसका भी भला....जो न दे उसका भी भला...